আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2 वर्ष से फरार अनाचार का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published on: June 30, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने एक लंबित मामले में मुखबिर की सूचना के बाद विगत 2 वर्ष से फरार बलात्कार के आरोपी डोंगरीपाली थाना बागबाहरा निवासी रोहित साहू पिता टेकलाल साहू (22) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि आरोपी के विरुद्ध मामला पिथौरा थाना में दो वर्ष पूर्व धारा 506, 366, 376 भादावि के तहत पंजीबद्ध किया गया था. जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज गया. आरोपी को दबीश देकर गिरफ्तार करने में स्वयं थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार सहित प्रधान आरक्षक भीखम साहू, आरक्षक गुलेन्द्र ठाकुर, जुनेद खान, घनश्याम निराला शामिल थे.

थाना सेनेटाइज किया गया

थाना प्रभारी पिथौरा एन के स्वर्णकार द्वारा कल थाना पिथौरा के भवन को कोरोना वायरस संक्रमण बचाव हेतु नगर पंचायत के वाहन फ़ायर बिग्रेड से सेनिटाइज कराया गया.

http://आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

खेत की झोपड़ी से 12 लीटर महुआ शराब जब्त

महासमुंद. बागबाहरा पुलिस ने बोकरामुड़ा खुर्द के एक खेत की झोपड़ी से शराब जब्त की है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव के ही देवनाथ निषाद (42) ने अपने खेत में फसल रखवाली के लिए बनाई झोपड़ी में शराब छुपा कर रखी है. टीम भेजकर जांच की गई तो वहां से 3 प्लास्टिक जरकिन में कुल 12 लीटर महुआ शराब कीमत 24 सौ रुपए जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्रवाई की गई. कार्रवाई में आरक्षक श्रवण दास, नन्दकिशोर, भूपेंद्र चन्द्राकर, हीरालाल, इंद्रजीत शामिल रहे.

http://अनलॉक-2 की गाइडलाइंस जारी, स्कूल-जिम समेत इन पर बनी रहेगी पाबंदी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now