আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इस कंटेस्टेंट ने जीता सुपरस्टार सिंगर का खिताब, ट्राफी के साथ मिला 15 लाख का चेक

Published on: October 7, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. रियलिटी सिंगिंग शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ को आखिरकार अपना पहला विनर मिल गया. सोनी टीवी के इस शो का 6 अक्टूबर को शानदार ग्रैंड फिनाले हुआ और इस मुकाबले को जीत प्रीति भट्टाचार्जी ने एक नया इतिहास रच दिया. प्रीति शुरुआत से ही अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीतती आई थीं और इसी के चलते उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले. शो के ग्रैंड फिनाले में छह कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट के तौर पर सामने आए जिसमें प्रीति भट्टाचार्जी, मौली, स्नेहा शंकर, हर्षित नाथ, अंकोना मुखर्जी और निष्ठा शर्मा शामिल थे.

http://VIDEO : नुसरत जहां ने की दुर्गा पूजा, ढाक की थाप पर जमकर किया डांस

विनर बनने पर प्रीति को ट्रॉफी के साथ 15 लाख का चेक भी दिया गया. तीन महीने तक चले इस सिंगिंग रियलटी शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने शानदार प्रदर्शन किया. बच्चों की ऐसी प्रतिभा देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए. शो में चार कप्तान बनाए गए थे- नितिन कुमार, सलमान अली, ज्योतिका तंगरी और सचिन कुमार वाल्मीकि. इन सभी को कंटेस्टेंट्स को परफॉर्मेंस के लिए तैयार कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. फिनाले की शाम सभी फाइनिलिस्ट ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया. शो को सिंगर हिमेश रिशमिया, अल्का याग्निक और जावेद अली जज किया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now