महासमुंद. विधायक विनोद चंद्राकर ने क्लब पारा वार्ड 26 निवासी समाजसेवी एवं महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी को राजस्व विभाग का अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है. श्री द्विवेदी विधायक प्रतिनिधि के रूप में विधानसभा क्षेत्र की जनता की राजस्व विभाग की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करेंगे. अपनी इस नियुक्ति पर श्री द्विवेदी ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्हे मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है. विदित हो कि श्री द्विवेदी सामाजिक कार्यों और जन सहयोग के लिए काफी समय से सक्रिय रहे हैं.
http://67 नए कोरोना मरीज मिले, 82 डिस्चार्ज, अब 598 एक्टिव केस
एसडीएम कार्यालय के लिए सेनिटाइजर मशीन भेंट
महासमुंद. इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ ने एसडीएम कार्यालय महासमुंद के लिए सेनिटाइजर मशीन अनुविभागीय अधिकारी सुनील चंद्रवंशी एवं तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा को भेंट की। इस अवसर पर पूर्व विधायक मकसूदन लाल चंद्राकर, इंदिरा मार्केट संघ के संरक्षक दाऊलाल चंद्राकर, अरशी अनवर अध्यक्ष, मनीष अग्रवाल उपाध्यक्ष, कौशलेंद्र चंद्राकर कोषाध्यक्ष, राजेश कोचर सचिव, प्रमोद चन्द्राकर प्रमुख सलाहकार, पंकज चोपड़ा, हिमांशु तलरानी एवं इंदिरा मार्किट व्यापारी संघ महासमुंद के सदस्य उपस्थित रहे.
http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई अधिसूचना जारी







