नई दिल्ली. आसिम रियाज-बार्बी मान का नया पंजाबी गाना तेरी गली रिलीज हो गया है. इस रोमांटिक गाने में अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र किया गया है. इस गाने को सिंगर बार्बी मान ने गाया है. गुरु रंधावा ने लिरिक्स लिखे हैं. ये लव स्टोरी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के इर्द गिर्द बुनी गई है, जहां दो प्यार करने वाले आसिम-बार्बी बिछड़ जाते हैं.1947 के भारत-पाक विभाजन के बाद बार्बी के पैरेंट्स भारत जाने का फैसला करते हैं. जिसकी वजह से वे और आसिम अलग हो जाते हैं.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19459 नए मामले, 380 की मौत
उनकी प्रेम कहानी बंटवारे की वजह से अधूरी रह जाती है. इसके बाद बार्बी के दिल में बस अफसोस रह जाता है कि काश उस दिन वो आसिम की गली छोड़कर नहीं जाती तो वे दोनों आज साथ होते. गाने में आसिम और बार्बी का रोमांस दिखाया गया है. दोनों की जोड़ी साथ में परफेक्ट लग रही है. गाने को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये खबर लिखे जाने तक गाने तेरी गली को 9,242,508 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि आसिम और बार्बी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आए हैं. देखिए वीडियो-
http://पूर्व पीएम के मीडिया सलाहकार के साथ ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार










