আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 57 नए कोरोना मरीज मिले, अब 652 एक्टिव केस

Published on: June 27, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 57 नए कोरोना मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर से जारी आंकड़ों के अनुसार इनमें जिला राजनांदगांव से 21, बलरामपुर से 10, जांजगीर से 7, दुर्ग से 5, रायगढ़ से 4, महासमुंद व बलौदाबाजार से 3-3, रायपुर से 2, बिलासपुर व कवर्धा से 1-1 हैं. वहीं 52 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बता दें कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 1,52,874 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैपल जांच की गई है. जिसमें 2602 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. इनमें 1937 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं वहीं 652 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://जनहित में कड़े निर्णय लेने का साहस दिखाएं कांग्रेस शासन : नरेंद्र चंद्राकर

श्रम विभाग ने सहायक ग्रेड तीन को जारी की अंतिम चेतावनी

रायपुर. कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त बिलासपुर में कार्यरत पारोमिता भट्टाचार्य सहायक ग्रेड-03 को बिना किसी सूचना के लंबी अवधि से अनुपस्थित रहने के कारण विभाग द्वारा अंतिम चेतावनी दी गई है. श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुश्री भट्टाचार्य को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी कर कर्तव्य पर उपस्थित होने निर्देशित किया गया था. सुश्री भट्टाचार्य आज पर्यंत तक अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुई और ना ही कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रेषित की. कार्यालय श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी सूचना को अंतिम चेतावनी मानते हुए उन्हे एक माह के अंदर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं. अन्यथा तदोपरांत उनकी सेवाएं समाप्त मानी जाएगी.

http://मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए हॉस्पिटल निर्धारित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now