पिथौरा. स्थानीय पुलिस गांजे के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर ठाकुरदिया खुर्द मार्ग ग्राम जंघोरा में नाकेबंदी कर स्कूटी क्रमांक CG 04 LW 4859 एवं बिना नम्बर मोटर साइकिल CT 100 को रोककर चेक करने पर आरोपी रायपुर निवासी हेमंत वर्मा पिता पूरन लाल वर्मा (30), बलौदाबाजार जिले के जारा निवासी घनश्याम कुमार साहू पिता रोहित कुमार साहू (24), गुड़ीपारा उरकुरा रायपुर निवासी हरिश कुमार वर्मा पिता कृष्ण कुमार वर्मा (30) के कब्जे से 2.700 किलो गांजा कीमती 25 हजार रुपए व घटना में प्रयुक्त स्कूटी कीमती 30 हजार रुपए एवं मोटर साइकिल CT 100 कीमती करीब 30 हजार रुपए जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है. उपरोक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक एनके स्वर्णकार, प्रधान आरक्षक कुबेर प्रसाद जायसवाल, आरक्षक नीलम कुमार मिश्रा, घनश्याम निराला ने की.
http://कोरोनिल के भ्रामक प्रचार के आरोप में बाबा रामदेव समेत 5 के खिलाफ FIR
जनपद सभापति बनने पर दिग्विजय को दी बधाई
महासमुंद. महासमुंद जनपद सदस्य दिग्विजय साहू (दिग्गी) को जनपद से कृषि विभाग का सभापति बनाए जाने पर अनिल साहू, सुभाषचंद साहू, आशीष कुमार, भूपेन्द्र कुमार, गोपीकिशन, सुमन कुमार, राजू, रूपेश टंडन, धीरज वैष्णव, चंद्रप्रकाश ध्रुव, नील निर्मलकर, परमानंद साहू, सेवन ध्रुव, चिनेश्वर साहू, विरेन्द्र साहू, चेतेश साहू, हेमेंद्र, योगेंद्र, डिगेश चक्रधारी ने बधाई दी है.
http://तीन अलग-अलग मामले में 47 लाख रुपए का गांजा बरामद, 8 गिरफ्तार







