আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Fair & Lovely क्रीम से हटेगा फेयर शब्द, कंपनी बदलेगी नाम

Published on: June 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलिवर (HUL) अपने ब्रैंड फेयर एंड लवली (Fair & Lovely) का नाम बदलेगा. कंपनी ने फेयर एंड लवली से फेयर शब्द को हटाने की घोषणा की है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नया ब्रैंड नाम सभी मंजूरी के बाद लॉन्च किया जाएगा. कंपनी का यह फैसला रंग भेदभाव को खत्म करने के लिए दुनियाभर में चल रहे विरोध के चलते लिया गया है.

http://पूर्व मंत्री अजय का ट्वीट- गोबर को राजकीय चिन्ह बना दें, कांग्रेस बोली- दिमाग में भरे गोबर को बेचें

यूनिलिवर ब्यूटी ऐंड पर्सनल केयर डिवीजन के अध्यक्ष सनी जैन ने कहा कि हम इस बात को समझते हैं कि फेयर, व्हाइट और लाइट जैसे शब्द सुंदरता की एकपक्षीय परिभाषा को जाहिर करते हैं जोकि सही नहीं है. हम इसे सुधारना चाहते हैं. यूनिलिवर कंपनी ने कहा है कि वह अपने ब्रैंड की पैकेंजिंग से फेयर, व्हाइटनिंग और लाइटनिंग जैसे शब्दों को हटा देगी. इसके अलावा, विज्ञापनों और प्रचार सामग्री में हर रंग की महिलाओं को जगह दी जाएगी. भारत के अलावा, यह क्रीम बांग्लादेश, इंडोनेशिया, थाईलैंड, पाकिस्तान और एशिया के कई देशों में बिकती है.

http://मुख्यमंत्री ने दी राहत, अब घर बैठे ही मिलेगा जाति और निवास प्रमाण पत्र

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now