महासमुंद. आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, दुनिया की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी इंटेल के साथ मिलकर एआई फॉर यूथ प्रोग्राम प्रारंभ कर रहा है. जिसमें देशभर से सरकारी स्कूलों का चयन कर उसके एक शिक्षक एवं 50 विद्यार्थियों को इंटेल के वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे तथा प्रशिक्षण की समाप्ति पर विद्यार्थियों के प्रॉब्लम सॉल्विंग आइडियास के लिए प्रोटोटाइप बनाने हेतु इंटेल के वैज्ञानिक यहां के विद्यार्थियों का मेंटरशिप भी करेंगे. अभी छत्तीसगढ़ से एकमात्र शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा के विद्यार्थियों का चयन किया गया है. विद्यालय में स्थित अटल टिंकरिंग लैब्स के कन्वेनर सुबोध तिवारी की सक्रियता से यह संभव हो सका है.
http://CRPF पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक बच्चे की भी मौत
कैसे हुआ चयन : भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इंटेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए सर्वप्रथम विद्यालय के एटीएल कन्वेनर सुबोध कुमार तिवारी ने अपना फार्म भरा, उनका चयन होने के पश्चात दो दिन तक दो, दो घंटे का ऑनलाइन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद इस शाला का चयन इस कार्यक्रम के तहत किया गया. जिसमें अधिकतम 50 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा. गौरतलब है कि एटीएल नर्रा के कार्यों की सराहना नीति आयोग के अटल इन्नोवेशन मिशन के डायरेक्टर डॉ आर रामानान भी कर चुके हैं.
http://टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या, लास्ट पोस्ट में था ये वीडियो
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है : इंसानों में यह गुण प्राकृतिक रूप से पाया जाता है कि उनमें सोचने-समझने और सीखने की क्षमता होती है ठीक उसी तरह एक ऐसा सिस्टम विकसित करना, जो आर्टिफिशियल (कृत्रिम) तरीके से सोचने, समझने और सीखने की क्षमता रखता हो तथा व्यवहार करने और प्रतिक्रिया देने में मानव से भी बेहतर हो, उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहते हैं. असल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक ऐसी स्टडी है जिसमें ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप किया जाता है जिससे एक कंप्यूटर इंसान की तरह और इंसान से भी बेहतर रिस्पॉन्स दे सके. एक्सपर्ट सिस्टम, गेम प्लेयिंग, स्पीच रिकग्निशन, नेचुरल लैंग्वेज, कम्प्यूटर विज़न, न्यूरल नेटवर्क, रोबोटिक्स, फाइनेंस, कंप्यूटर साइंस, वेदर फोरकास्ट और एविएशन AI के मुख्य एप्लीकेशन हैं. इस उपलब्धि के लिए डीईओ रॉबर्ट मिंज, बीईओ केआर कोवाची, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विजय शंकर निगम, शाला में विधायक प्रतिनिधि उमेश जैन, सरपंच गोपाल किशन पटेल, उपसरपंच नुरेन्द्र साहू, डॉ आनंद वर्गीस, दिलीप गुप्ता, मेघनाथ यादव, मुबारक खान, तामेश्वर पटेल, ललित पटेल पूर्णिमा धरम पटेल, प्रेमलता, रूपेन्द्र साहू, डेरहा दीवान, विद्यालय के शिक्षकों तथा जिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद महासमुंद के जिला संयोजक जगदीश सिन्हा, हेमेंद्र आचार्य एवं अन्य सदस्यों ने शुभकामनाए दी है.
शिक्षकों की स्थिति में सुधार के बिना शिक्षा व्यवस्था को सुधारना असंभव : अभाविप https://t.co/IQQVCC2Fb7
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 25, 2020







