আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑनलाइन क्लास में अश्लील वीडियो वायरल, थाने में शिकायत

Published on: June 25, 2020
---Advertisement---

खरसिया. लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पढ़ाई तुंहर दुआर के तहत ऑनलाइन क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है. वहीं असामाजिक तत्व द्वारा ग्रुप में जुड़कर अश्लील वीडियो वायरल करने का संगीन मामला प्रकाश में आया है. बीआरसीसी द्वारा मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी गई है. वहीं पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है. रविवार 21 जून को बर्रा शासकीय हाई स्कूल के व्याख्याता हरप्रसाद ढेढें 12वीं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ा रहे थे. इस दौरान स्कूल ग्रुप से बाहर के किसी व्यक्ति ने लिंक के माध्यम से ग्रुप में प्रवेश किया. वहीं अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया गया. ऐसे में पढ़ाने वाले शिक्षक के साथ वीडियो भी दिखाई देने लगा.

http://CSK ने शेयर किया अपनी टीम के धुरंधरों का फीमेल वर्जन, ऐसे दिखे धोनी-रैना

तब शर्मिंदगी महसूस कर आनन-फानन में क्लास को बंद करना पड़ा. वहीं व्याख्याता द्वारा पढ़ाई तुहर दुआर के नोडल अधिकारी बीआरसीसी प्रदीप साहू, बीईओ एवं जिला शिक्षाधिकारी को सूचना दी गई. घटना को लेकर खरसिया बीईओ से बात की गई तब उन्होंने साफतौर पर कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई की सारी जवाबदारी नोडल अधिकारी की है. वहीं नोडल अधिकारी प्रदीप साहू ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है. एसडीओपी पीताम्बर पटेल ने कहा कि साइबर सेल द्वारा पता लगाया जा रहा है कि किस व्यक्ति द्वारा यह अप्रिय घटनाक्रम किया गया. वहीं कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित एवं उचित कार्रवाई की जाएगी.

http://सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now