আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खेत में पसीना बहा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शेयर किया वीडियो

Published on: June 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने खेत में काम करते हुए नजर आए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नवाजुद्दीन का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. लॉकडाउन में जब फिल्म की शूटिंग बंद है तो एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपने घर मुज़फ्फरनगर आए हुए हैं. खाली वक्त में वह खेतों में पसीना बहा रहे हैं. वीडियो में नवाजुद्दीन खेत में फावड़ा से काम करते हुए नजर आ रहे है.

http://समाज के जनप्रतिनिधियों की मांग- आदिवासी वर्ग से हो कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

कृषि कार्य के बाद वे खेत की मेढ़ पर हाथ-पैर धोते हुए भी दिख रहे हैं. उन्होंने व्हाइट टीशर्ट- डार्क कलर की पैंट पहनी हुई है. साथ ही टिपिकल देसी अंदाज में वे सिर पर गमछा बांधे भी नजर आए. इस वीडियो को शेयर करते हुए नवाजुद्दीन ने लिखा- Done for the day !!! उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ कर रहे हैं. उनके इस वीडियो को लेकर उनके प्रशंसकों ने शानदार रिएक्‍शन दिया है. यूजर्स ने नवाजुद्दीन को जमीन से जुड़ा हुआ इंसान बताया.

http://Maruti Suzuki S-Presso CNG हुई लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now