नई दिल्ली. हमेशा सुर्खियों में रहने वाली टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां नवरात्र के महाअष्टमी के दिन सज-धजकर भारतीय परिधान में माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर लगाकर और साड़ी पहनकर दुर्गा पूजा में पहुंचीं. नुसरत कोलकाता के सुरुचि संघ पंडाल में पति के साथ मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंची थी. इस दौरान उनका परिवार उनके साथ दिखा. नुसरत ने पूजा की और पूजा में ढोल भी बजाया इसके साथ ही डांस भी किया. एक वीडियो सामने आया है जिसमें नुसरत भक्ति के रंग में डूबकर डांस करती दिख रही हैं.
http://युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
खास बात यह कि इसमें उनके पति भी साथ दे रहे हैं. वह ढाक पर थाप दे रहे हैं और नुसरत उस पर झूमती दिख रही हैं. इस दौरान और भी कई लोग नुसरत जहां के साथ नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है. नुसरत से जब पूछा गया कि क्या वह एक बार फिर से कॉन्ट्रोवर्सी में आने के लिए तैयार हैं? तो जवाब में नुसरत ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे विवादों से कोई फर्क पड़ता है ये मेरा अंदाज है बंगाल में एन्जॉय करने का हर एक जश्न को.
http://जोशीले भाषण से इंटरनेट संसेशन बनीं कांस्टेबल खुशबू, CRPF ने दी संयम बरतने की सलाह
#WATCH Kolkata: Trinamool Congress MP Nusrat Jahan dances as husband Nikhil Jain plays the 'dhak' at Suruchi Sangha. #DurgaPuja2019 pic.twitter.com/QIZWJSmx30
— ANI (@ANI) October 6, 2019
#WATCH Kolkata: Trinamool Congress MP Nusrat Jahan and husband Nikhil Jain play the 'dhaak' at Suruchi Sangha. #DurgaPuja2019 pic.twitter.com/FFOaj4iyBA
— ANI (@ANI) October 6, 2019
Kolkata: Trinamool Congress MP Nusrat Jahan and husband Nikhil Jain offer prayers at Suruchi Sangha Pandal. #DurgaPuja2019 pic.twitter.com/WF1Dw66Ein
— ANI (@ANI) October 6, 2019










