रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को 54 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला बलरामपुर व राजनांदगांव से 9-9, जांजगीर-चांपा व सरगुजा से 6-6, दुर्ग, महासमुंद व रायगढ़ से 5-5, कांकेर व नारायणपुर से 3-3, रायपुर से 2, बलौदाबाजार से 1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 40 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बता दें कि अब तक कोरोना वायरस के कुल 1,33,753 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच की गई है. अभी तक 2356 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. इनमें 1527 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं तथा 817 सक्रिय मरीज हैं जबकि 12 की मौत हो चुकी है. बता दें कि महासमुंद जिले से मिले संक्रमितों में 3 पुरुष एवं 2 महिलाएं हैं. संक्रमित बसना विकासखण्ड के ग्राम पिलवापाली से 2, अखराभाटा से 3 हैं. जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है.
http://पतंजलि की कोरोना दवा पर आयुष मंत्रालय ने मांगी जानकारी, प्रचार पर लगाई रोक
शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
कांकेर.विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के अनुविभागीय पखांजूर अंतर्गत ग्राम पंचायत परतापुर में शासकीय उचित मूल्य दुकान को आबंटित किया जाना है, जिसके लिए 25 जून तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर में आवेदन आमंत्रित किया गया है. शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए पात्र एजेंसियों जैसे-वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समिति लेम्पस, ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह जिनका पंजीयन जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा (एनआरएलएम) के तहत कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत हुआ हो एवं उसे सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो, वन सुरक्षा समिति, अन्य सहकारी समिति जिनका पंजीयन छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत सहकारिता अधिनियम के अधीन तीन माह पूर्व से हुआ हो, वे उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पखांजूर में कार्यालयीन दिवस व समय पर संपर्क किया जा सकता है.
http://युवराज ने शेयर किया भारतीय क्रिकेटरों का फीमेल वर्जन, आपने देखा?
#COVID19 UPDATE
54 New Corona Positive cases & 40 recoveries have been reported today. Total number of positive cases in CG stands 2356 including 817 active cases.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/NYKqe6JoHX— Health Department CG (@HealthCgGov) June 23, 2020







