रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 46 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला राजनांदगांव से 15, रायपुर से 11, कोरोबा से 6, सूरजपुर से 4, बेमेतरा, मुंगेली व जशपुर से 2-2, कवर्धा, बिलासपुर, बलरामपुर व जांजगीर-चांपा से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 66 मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. वहीं राजनांदगांव जिले में SARI पीड़ित अस्पताल में भर्ती 92 वर्षीय एक मरीज की मौत हुई है. रविवार देर रात दुर्ग जिले से एक पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 129731 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया है, अभी तक 2302 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई. इनमें 1487 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए तथा 803 सक्रिय मरीज हैं जबकि 12 की मौत हो चुकी है.
http://वन विभाग के 23 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, देखिए सूची
प्रयास में प्रवेश के लिए अब 14 जुलाई और एकलव्य के लिए 16 जुलाई को होगी परीक्षा
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षण सत्र 2020-21 में प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 जुलाई को सुबह 10.30 से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा संशोधित तिथि के अनुसार 16 जुलाई को प्रातः 10.30 से 12.30 बजे तक आयोजित होगी.
राज्य शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिलों के सहायक आयुक्तों को प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं. उल्लेखनीय है कि प्रयास आवसीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए पूर्व में चयन परीक्षा 24 जून को और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 26 जून को होनी थी. इन परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है. अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 14 जुलाई को और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 16 जुलाई को निर्धारित की गई है.
http://जगन्नाथ रथयात्रा को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ दी मंजूरी
#COVID19 UPDATE
आज राज्य में कुल 46 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। 66 कोरोना से पीड़ित मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/SmVpN5xBLO— Health Department CG (@HealthCgGov) June 22, 2020







