আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर्स से CAIT की अपील- न करें चीनी उत्पादों के विज्ञापन

Published on: June 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा गुरुवार को फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर्स को जारी एक खुले पत्र में चीनी सामग्रियों और सेवाओं के बॉयकॉट कैंपेन से जुड़ने की अपील की गई है. कैट ने आमिर खान, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर, रणवीर सिंह और विराट कोहली से अपील की है कि वे चीनी उत्पादों के विज्ञापन न करें. कैट ने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी से भी इस कैंपेन को जॉइन करने की अपील की है. कैट ने इन सभी से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के अभियान ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ से राष्ट्रहित में जुड़ने का आह्वान किया है.

http://महंगाई की मार, लगातार 12वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया व राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि हम भारतीय हस्तियों से अपील करते हैं कि वे CAIT के साथ हाथ मिलाएं और भारतीय नागरिकों पर भारतीय सेनाओं के समर्थन के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए इस महत्वपूर्ण मोड़ पर ‘राष्ट्र के साथ’ मजबूती से खड़े हों और लोगों को चीनी सामानों की तुलना में भारतीय सामान खरीदने की भावना का संचार करें. बता दें कि हाल ही में चीनी सेना के साथ संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद से देशभर में चीनी सेना की इस करतूत को लेकर आक्रोश है. लोग न सिर्फ चीनी उत्पादों का बल्कि उनकी सेवाओं का भी विरोध कर रहे हैं.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 12881 नए केस, 334 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now