रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है. इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा. रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित विकासखंड इस प्रकार हैं-
http://सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे में भाभी ने तोड़ा दम


http://गंभीर बोले- तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते तो कई रिकॉर्ड तोड़ देते धोनी
उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
कांकेर. विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के अनुविभागीय पखांजूर अंतर्गत 8 नवगठित ग्राम पंचायतों राधानगर, गोविंदपुर, जानकीनगर, स्वरूपनगर, छोटेबेठिया, ओरछागांव, जिरामतराई और मेण्ड्रा नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान को आबंटित किया जाना है, जिसके लिए 23 जून तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर में आवेदन आमंत्रित किया गया है. नवीन उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए पात्र एजेंसियों जैसे-वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समिति लेम्पस, ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह जिनका पंजीयन जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा (एनआरएलएम) के तहत कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत हुआ हो एवं उसे सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो, वन सुरक्षा समिति, अन्य सहकारी समिति जिनका पंजीयन छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत सहकारिता अधिनियम के अधीन तीन माह पूर्व से हुआ हो, वे उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन कर सकते हैं.







