रायपुर. प्रदेश में शनिवार देर रात 38 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 11, महासमुंद से 8, दुर्ग से 6, राजनांदगांव व बलौदाबाजा से 4-4, जांजगीर से 3, बेमेतरा व धमतरी से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 913 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1550 हो गया है. इनमें 631 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना से 6 की मौत हुई है. बता दें कि महासमुंद जिले में मिले संक्रमितों में 6 पुरूष एवं 2 महिला शामिल हैं. जो अन्य प्रान्तों से आए हैं. इनमें बसना विकासखंड के कोटेनदरहा से 2, ललितपुर टुकड़ा से 2, कुसमुर एवं उड़ेला से एक-एक, पिथौरा से एक एवं बागबाहारा के कोकड़ीमरारपारा से एक व्यक्ति शामिल है. इनमें से एक महिला गर्भवती है.
मुख्यमंत्री से प्रदेश साहू युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की. युवा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारणी के अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में आए युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों के सर्वे में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी. युवा प्रकोष्ठ ने प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की. इस अवसर पर साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत साहू, रायपुर के जिला अध्यक्ष शशिकांत साहू सहित पवन साहू, मनोज कुमार साहू, गोपेश साहू, प्यारेलाल साहू एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
http://5 कमरों में 150 मजदूरों को रखा, गांवों में क्वारंटाइन सेंटर का अभाव
#COVID19 #UPDATE Bulletin
(14 June 20, 10AM)कल देर रात्रि 38 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई।( रायपुर 11,महासमुंद 8, दुर्ग 6,राजनांदगांव व बलौदाबाजार 4-4, जांजगीर 3, बेमेतरा व धमतरी 1-1) #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 14, 2020







