खल्लारी. शासकीय माध्यमिक शाला कोमा स्थित क्वारंटाइन सेंटर से गायब दम्पति का 5 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. बताया गया है कि विगत 31 मई को ओड़िशा से पहुंची उक्त दंपत्ति 8 जून को 12 से 4 बजे के बीच गायब हैं. इन्हें क्वारंटाइन सेंटर से जाते भी किसी ने नहीं देखा है. क्वारंटाइन सेंटर अवधि के हिसाब से 14 दिन पूरा करने के लिए उन्हें करीब 5 दिन और रहना था. सरपंच श्रीमती सविता गोस्वामी ने बताया कि उन दोनों के अचानक गायब होने की सूचना थाने में दे दी गई है. पंचायत स्तर पर दोनों की खोजबीन जारी है.
http://Oppo A52 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि अब तक दोनों का पता नहीं चल पाया है. दोनों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उक्त क्वारंटाइन सेंटर से गायब दंपत्ति डिगेश्वर कुर्रे, नीलम कुर्रे ओड़िशा से वापस अपने गांव कोमा आए थे. क्वारंटाइन सेंटर में उस समय ये दो लोग ही रह रहे थे. दोनों का अचानक गायब हो जाना पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. पंचायत प्रतिनिधियों और परिवारजनों ने आस-पास के गांवों और संबंधियों में पता लगाया किन्तु कुछ भी सुराग नहीं मिल सका. मोबाइल नम्बर भी लगातार बंद मिल रहा है. उक्त गायब दम्पति का पता बताने वाले लोगों के लिए परिवार के लोगों ने उचित इनाम का भी घोषणा की है.
http://कैटरीना ने किए तीन अलग-अलग तरह से पुशअप्स, वायरल हुआ वीडियो







