नई दिल्ली. Redmi 8A Dual का नया 64GB वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया है. ये फोन पहले से 2GB/3GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है. रेडमी 8A Dual के नए 3GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए रखी गई है. इस नए वेरिएंट की बिक्री देश में सोमवार 15 जून से शुरू होगी. ग्राहक इसे ऐमेजॉन, शाओमी की वेबसाइट और अलग-अलग रिटेल आउटलेट से खरीद पाएंगे. ये स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- मिडनाइट ग्रे, सी ब्लू और स्काई वाइट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.
http://विधायक के नाम से पैसे की डिमांड, थाने में शिकायत
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड MIUI 11 पर चलता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.22-इंच HD+ (720×1520 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 3GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का और सेकेंडरी कैमरा 2MP का है. सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB तक की है, जिसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 18w फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
http://VIDEO : मृणाल ठाकुर-जॉन अब्राहम का गाना ‘गल्ला-गोरियां’ रिलीज










