महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे की डिमांड किए जाने का मामला सामने आया है. जिन लोगों के पास कॉल आए उन्होंने इसकी जानकारी विधायक श्री चंद्राकर को दी. बाद विधायक श्री चंद्राकर ने साइबर सेल इंचार्ज संजय राजपूत को मौखिक में इसकी शिकायत करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया है. जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को कुछ लोगों ने विधायक श्री चंद्राकर को जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल नंबर 9321627268 का धारक फोन करके उनके नाम से पैसे की डिमांड कर रहा है.
http://VIDEO : मृणाल ठाकुर-जॉन अब्राहम का गाना ‘गल्ला-गोरियां’ रिलीज
बकायदा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे की डिमांड कर मुंबई के खाते में राशि डलवाने की बात कह रहा है और अकाउंट नंबर की डिटेल भी भेज रहा है. अज्ञात व्यक्ति के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी विधायक श्री चंद्राकर के पास भेजी गई. बाद विधायक श्री चंद्राकर ने साइबर सेल इंचार्ज संजय राजपूत को मामले की जानकारी दी गई. साथ ही सिटी कोतवाली में इसकी शिकायत की गई. इधर, विधायक श्री चंद्राकर ने लोगों से ऐसे ठगबाजों से सावधान रहने की अपील की है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 10956 नए केस, 396 की मौत







