रायपुर. प्रदेश में गुरुवार को 46 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला कोरबा से 18, जांजगीर से 14, बिलासपुर से 5, राजनांदगांव से 3, जशपुर व रायगढ़ से 2-2, जगदलपुर व कोंडागांव से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 971 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1398 हो गया है. इनमें 427 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना से 6 की मौत हुई है. बता दें कि बुधवार देर रात 97 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी. इनमें बिलासपुर से 40, कोरबा से 25, रायगढ़-महासमुंद से 7-7, रायपुर से 5, दुर्ग-राजनांदगांव से 3-3, कवर्धा-मुंगेली से 2-2, सरगुजा-सूरजपुर-बेमेतरा से हैं.
http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी, 144 कंटेनमेंट जोन भी घोषित
प्रतिबंधित दुकानों को छोड़कर सामान्य दिनों की भांति खुलेंगी दुकानें
रायपुर. राज्य सरकार द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि दुकानों को सप्ताह में एक दिन बंद रखने के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया गया है. दुकानों को खोलने के संबंध में जारी किया गया आदेश इस प्रकार है- गृह मंत्रालय, भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के आदेश द्वारा विशेष रूप से प्रतिबंधित दुकानों को छोड़कर, सभी दुकानें सामान्य दिनों की भांति खुली रहेंगी. यदि स्थानीय मार्केट में साप्ताहिक अवकाश किया जाता है, तो दुकानें इसका अनुसरण पहले की भांति कर सकती हैं. यदि कलेक्टर ये महसूस करते है कि साप्ताहिक अवकाश में कोई छूट देना जरूरी है, तो कलेक्टर छूट दे सकते हैं.
http://10 हजार रुपए की रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार







