नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर वह फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में रश्मि देसाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोरा फतेही के ‘कमरिया’ गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में भी रश्मि देसाई का स्टाइल और उनका अंदाज देखने लायक है. रश्मि देसाई के इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9996 नए मामले, 357 की मौत
रश्मि देसाई ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक करीब 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसमें एक्ट्रेस व्हाइट ऑफ शॉल्डर टॉप और ऑरेंज लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस के डांस स्टेप्स के साथ-साथ उनका लुक भी लाजवाब है. इसे लेकर उनके फैंस तो उनकी तारीफ कर रही हैं, साथ ही टीवी कलाकार भी रश्मि देसाई के वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- डांस हमेशा एक बेहतरीन सुझाव होता है.
http://जांच रिपोर्ट से खुलासा, सरपंच पति और पोस्टमास्टर द्वारा मजदूरों का 2.82 लाख रुपए गबन
https://www.instagram.com/p/CBIc_xAA731/?utm_source=ig_web_copy_link










