আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : आसिम-हिमांशी का गाना ‘ख्याल रख्या कर’ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Published on: June 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का नया म्यूजिक वीडियो ‘ख्याल रख्या कर’ रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर छा गया है. इस रोमांटिक गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस पंजाबी ट्रैक को प्रीतिंदर ने गाया है. लिरिक्स बब्बू के हैं, म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है. गाने को डायरेक्ट गुरिंदर बावा ने किया है. म्यूजिक वीडियो में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी दिखाई गई है. गाने में उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त है.

http://कोरोना के कारण क्रिकेट नियमों में बदलाव, लार के इस्तेमाल पर बैन, कोविड-19 सब्स्टीट्यूट को मंजूरी

इस गाने की शूटिंग पंजाब में हुई थी. हिमांशी पूरे वीडियो में पंजाबी लुक में दिखी हैं. हर सीन में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सोशल मीडिया पर भी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की केमिस्ट्री की तारीफ हो रही है. यूजर्स उन्हें बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं. बता दें कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का साथ में शूट किया गया ये दूसरा गाना है. इससे पहले दोनों नेहा कक्कड़ के सॉन्ग कल्ला सोहणा नहीं में नजर आए थे. देखिए गाना-

http://शिक्षित व ग्रामीण बेरोज़गारों की विवशताओं का राजनीतिक शोषण कर रही है प्रदेश सरकार : शर्मा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now