रायपुर. प्रदेश में मंगलवार देर रात कोरोना के 29 और नए मरीज मिले हैं. इनमें जिला जांजगीर से 26, सरगुजा से 2 व जशपुर से 1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं जिला जशपुर के 4 मरीजों स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 884 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1240 हो गया है. इनमें 351 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना से 5 की मौत हुई है.
http://शिक्षित व ग्रामीण बेरोज़गारों की विवशताओं का राजनीतिक शोषण कर रही है प्रदेश सरकार : शर्मा
दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत कौशल परीक्षा 15 को
महासमुंद. कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद द्वारा कोविड-19 के तहत् लैब तकनीशियन के अस्थायी पदों पर विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे. जिसके तहत् इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत आवेदनों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गईं थीं. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए मेरिट सूची, कौशल परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची, कौशल परीक्षा, प्रवेश पत्र (तिथि सहित) सूचना आदि जारी कर दी गई है.
लैब तकनीशियन की भर्ती कोविड-19 से संबंधित प्रकरणों में जांच के लिए की जा रही है. निर्धारित तिथि अनुसार अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा आगामी 15 जून को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला महासमुद के कार्यालय में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है. इसके अलावा अभ्यर्थी जिले की वेबसाइट में भी इसका अवलोकन कर सकते हैं.
http://आमजनों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर दर्ज किया जाए आपराधिक प्रकरण : डीजीपी
http://ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती







