रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 7, बलौदाबाजार से 3, राजनांदगांव से 2, बेमेतरा व जांजगीर से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 12 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. इनमें एम्स रायपुर से महासमुंद के 4, मुंगेली के 3, कबीरधाम, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर व रायगढ़ के 1-1 शामिल हैं. वहीं विगत रात्रि एम्स रायपुर में भर्ती जिला दुर्ग की एक कोरोना मरीज की मृत्यु हुई हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 859 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1211 हो गया है. इनमें 347 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना से 5 की मौत हुई है.
http://ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
मंत्रालय में अब होगी शत-प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी की
रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मंत्रालय में सराकारी काम-काज पहले एक तिहाई और वर्तमान में 50 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति से चलाया जा रहा था. राज्य शासन द्वारा मंत्रालय के काम-काज में तेजी लाने के उद्देश्य से अब मंत्रालयीन सेवा के शत-प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों को मंत्रालय में उपस्थित होने को कहा गया है. इस संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है.
http://विधायक के प्रयास से धान उपार्जन केंद्रों में 110 चबूतरा निर्माण की स्वीकृति
बारसूर आवर्धन जल योजना हेतु 11.30 करोड़ रुपए स्वीकृत
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण तथा वनक्षेत्रों के निवासियों के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड गीदम की नगर पंचायत बारसूर में आवर्धन जल प्रदाय योजना के लिए 11 करोड़ 30 लाख 25 हजार रुपए की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन से बारसूर आवर्धन जल प्रदाय योजना का कार्य कराने के लिए प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी नया रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है. स्वीकृत योजना का पूरी गुणवत्ता तथा मितव्ययता के साथ कार्य को निर्धारित समयवधि में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं.







