আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रांग साइड में खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, दो की मौत

Published on: June 9, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. हाईवे में कुहरी पड़ाव के पास रांग साइड पर खड़े ट्रक के पीछे से कार जा भिड़ी. इससे कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना सोमवार देर रात की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है. तुमगांव थाना प्रभारी ने बताया कि तवेरा क्रमांक जीजे 01 आर जे 4169 सरायपाली से रायपुर की ओर जा रहा था. कुहरी पड़ाव के पास रांग साइड पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 डीएम 1768 मार्ग से सटकर खड़ा था. अंधेरे की वजह से कार चालक ट्रक को देख नहीं पाया और सीधे ट्रक से जा भिड़ा.

http://एंटरटेनर नंबर 1 बने बाबा जैक्सन, जीता 1 करोड़ का इनाम

वाहन की गति इतनी तेज थी तवेरा का सामने का हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया. जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बगल की सीट में बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. डायल 112 की मदद से दोनों को उपचार के लिए तुमगांव सीएचसी लाया गया जहां आज सुबह उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस शव का पंचनामा कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया है. मृत दोनों व्यक्ति अज्ञात हैं. कार किसी जिगनेश नामक व्यक्ति के नाम से रजिस्टर्ड है. रायपुर में उनके संपर्क के किसी व्यक्ति ने फोन किया है लेकिन नाम पते की जानकारी नहीं दी है.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9987 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 2.66 लाख के पार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now