नई दिल्ली. राजस्थान जोधपुर के रहने वाले युवराज उर्फ बाबा जैक्सन ने फ्लिपकार्ट की तरफ से आयोजित की गई एंटरटेनर नंबर वन प्रतियोगिता जीत ली है. इस प्रतियोगिता को होस्ट कर रहे बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में विजेता के नाम की घोषणा की है. फ्लिपकार्ट ने यूनिक स्टे एट होम रियलिटी शो का आयोजन किया था जिसमें हर सप्ताह एक विजेता को 10 लाख रुपए का इनाम और मेगा विनर को 1 करोड़ रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की थी.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9987 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 2.66 लाख के पार
इस प्रतियोगिता के विनर युवराज को एक करोड़ रुपए की धनराशि इनाम में दी जाएगी. बाबा जैक्सन के इस इनाम को जीतने की खबर बाहर आते ही उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. बता दें कि बाबा जैक्सन वह एक टिक टॉक स्टार हैं और टाइगर श्रॉफ को अपना आइडल मानते हैं. टाइगर उनके वीडियो भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर चुके हैं. युवराज के के पिता कमठा मजदूर हैं. वे मकानों में टाइल्स फीटिंग का काम करते हैं.
http://होटल में नाश्ता कर रहा था किसान, मोपेड की डिक्की से 49 हजार पार
https://www.instagram.com/p/CBI2FYthICy/?utm_source=ig_web_copy_link










