रजिंदर खनूजा
पिथौरा. नगर के समीप मुरईधोवा नाला के पास बाइक को बचाने के प्रयास में एक कार पुल से नीचे गिर गई. हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. कार में कुल चार सवार थे. जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे नागपुर से आ रही कार क्रमांक JH 01 CT 4824 एक मोटर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मुरईधोवा पुल के नीचे गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
http://मोदी सरकार ने मार्च 2021 तक सभी नई योजनाओं पर लगाई रोक
कार चालक नागपुर निवासी अमरेश मोहंता पिता डीडी मोहंता (50) ने बताया कि वे अपनी पुत्री अमदिना प्रियदर्शिनी (27), अर्चिता प्रियदर्शिनी (25) एवं पत्नी गीतांजलि (45) के साथ नागपुर से केउंझर जा रहा था. उक्त घटना में श्रीमती गीतांजलि की मृत्यु हो गई और अर्चिता, अमदिना एवं अमरेश को चोटें आई हैं. चोटिलों में अर्चिता एवं अमदिना की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों ही गंभीर रूप से घायलों को उच्च उपचार हेतु रायपुर भेज दिया गया है. उक्त घटना में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल चालक सरकड़ा निवासी शिवकरण यादव (50) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9851 नए केस, 273 की मौत







