रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को कोरोना के रिकॉर्ड 93 नए मरीज मिले हैं. इनमें जिला महासमुंद व जशपुर से 19-19, बिलासपुर से 17, जांजगीर से 9, रायपुर व राजनांदगांव से 6-6, रायगढ़ से 5, कबीरधाम से 4, बलौदाबाजार व गरियाबंद से 3-3, सूरजपुर से 2 हैं. वहीं 17 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया. इनमें मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से रायगढ़ जिले के 4 और जशपुर के 1, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर से कोरिया जिले के 2, सरगुजा के 2 और बलरामपुर के 5, कोविड अस्पताल बिलासपुर से जिले के 3 हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 565 हो गई है. प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 773 हो गई है. इनमें 206 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. वहीं 2 की मौत हुई है.
http://कोरोना संक्रमित महिला ने दिया शिशु को जन्म, जच्चा-बच्चा की हालत स्थिर
महासमुंद जिले में पाए गए 19 संक्रमितों में 15 पुरुष एवं 4 महिलाएं है. इनमें पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम झापीमौहा व बड़ेलोरम से 1-1, बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम मुड़पार से 4, भदरसी से 1 औ बागबाहरा नगरपालिका क्षेत्र से 12 शामिल हैं. बता दें कि प्रदेश में बुधवार देर रात 52 नए कोरोना मरीज मिले थे. इनमें 20 जांजगीर, 12 महासमुंद, 6 जशपुर, 4 बलौदाबाजार, 3 बालोद, 2-2 दुर्ग-राजनांदगांव-रायपुर, 1 रायगढ़ जिले से हैं. वहीं 19 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया था. इनमें 15 मुंगेली, 2 बेमेतरा, 1-1 बालोद-बिलासपुर जिले से हैं. इससे पहले शाम तक 34 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी 40 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया था. इस तरह बुधवार को सर्वाधिक 86 नए संक्रमित मरीज मिले थे जबकि 59 स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए थे.
http://Samsung Galaxy A31 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







