আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना संक्रमित महिला ने दिया शिशु को जन्म, जच्चा-बच्चा की हालत स्थिर

Published on: June 4, 2020
---Advertisement---

रायगढ़. कोविड-19 अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टॉफ को कोरोना वायरस संक्रमित महिला का सुरक्षित प्रसव कराने में सफलता मिली है. प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत स्थिर है. शिशु पूरी तरह स्वस्थ है और उसमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है. रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी का यह पहला प्रकरण है. गर्भवती महिला के कोविड-19 पीड़ित होने के कारण सुरक्षित प्रसव कराना चुनौतीपूर्ण था. जम्मू से लौटी रायगढ़ के सारंगढ़ विकासखंड की गर्भवती महिला को गांव के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. वहां से उसे 31 मई को रायगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था. क्वारंटाइन सेंटर से लाई गई इस महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखकर कोरोना वायरस जांच के लिए सैंपल लिया गया था.

http://Samsung Galaxy A31 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

आरटी-पीसीआर टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल इलाज के लिए रायगढ़ के डेडीकेटेड कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां 2 जून को सुबह डॉक्टरों की टीम ने महिला की सफल और सुरक्षित डिलीवरी कराई. इस टीम में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरवन्ती, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. पी.एल. पटेल और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वरूप भोई शामिल थे. स्टॉफ नर्सों द्वारा नवजात की देखभाल की जा रही है. साथ ही महिला का कोविड-19 का इलाज जारी है. प्रदेश में बनाए गए विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाजरत मरीज लगातार ठीक होकर घर लौट रहे हैं. इन सर्वसुविधायुक्त अस्पतालों में कुशल डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित नर्सों की तैनाती की गई है.

http://पुलिस देख पिकअप छोड़कर चालक भागा, एमपी की 78 पेटी शराब बरामद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now