महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने खट्टी क्षेत्र में लाखों रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर ने की. विशेष अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर, जनपद सदस्य दिग्विजय साहू, हुलासगिरी गोस्वामी, दिलीप चंद्राकर मौजूद थे. विधायक श्री चंद्राकर ने ग्राम खट्टी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कक्ष एवं सह आहाता निर्माण, चबूतरा निर्माण, रंगमंच निर्माण, सीसी रोड निर्माण, उपस्वास्थ्य केंद्र में आहात निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण तथा ग्राम लभराकला में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत मुक्तिधाम निर्माण का भूमिपूजन किया. इस दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि आज जो संकट की घड़ी चल रही है उसमें हम सबको सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करना है.
http://अम्फान के बाद निसर्ग चक्रवाती तूफान का खतरा, अलर्ट जारी
अपने आसपास जरूरतमंद लोगों को जो सहयोग करते बनता है वह जरूर की जाए नहीं तो हमें बताएं हम इस संकट की घड़ी में किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने देंगे. कोरोना के इस जंग को हम सबको मिलकर लड़ना है. जहां तक क्षेत्र की विकास की बात है तो इसकी चिंता हमारे उपर छोड़ दें. क्योंकि क्षेत्र में विकास का कार्य कहीं नहीं रूकेगा. लगातार इस प्रकार का विकास कार्य क्षेत्र में होते रहेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर सीएमओ श्री वारे, सिविल सर्जन डॉ परदल, बकमा सरपंच विनोद चंद्राकर, खट्टी सरपंच दूजराम साहू, लभराकला सरपंच श्रीमती आरती टंडन, परस राम सिन्हा, सुधीर चंद्राकर, तुषार चंद्राकर, कौशल साहू, विक्की पटेल, चूड़ामणि चंद्राकर, तोषण कन्नौजे मौजूद थे.
http://महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, चुकानी होगी इतनी ज्यादा कीमत







