আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में फिर मिले 9 कोरोना मरीज, अब 388 एक्टिव केस

Published on: June 1, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में रविवार देर रात 9 और कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें 2-2 बालोद, सरगुजा, रायगढ़, 1-1 दुर्ग, राजनांदगांव व महासमुंद जिले से हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात में जारी मेडिकल बुलेटिन में 47 केस की पुष्टि की गई थी. इसके बाद देर रात फिर 9 मरीजों की पहचान की गई है. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 388 हो गई है. बता दें कि प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 503 हो गई है. इनमें 114 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. वहीं अब तक 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.

http://VIDEO : छोटी सी बच्ची ने सोनू सूद से मांगी मदद, बोलीं- क्या आप मम्मी को नानी के घर भेज देंगे

विवाह की अनुमति देने तहसीलदार-एसडीएम अधिकृत

बलौदाबाजार. लॉकडाउन के दौरान जिले में विवाह एवं अंतिम संस्कार की अनुमति सम्बन्धित तहसीलदार एवं एसडीएम कार्यालय द्वारा जारी किया जाएगा. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुनील कुमार जैन ने रविवार को एक आदेश जारी कर उक्त दोनों कार्यालयों को अनुमति प्रदान करने के लिए अधिकृत कर दिए हैं. अनुमति सशर्त रहेगी. अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक ने बताया कि विवाह आयोजन में अधिकतम 50 व्यक्ति और अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे. उन्हें कार्यक्रम के दौरान कोरोना से बचाव के उपाय जैसे- मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नियम-कायदों का कड़ाई से पालन करना होगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

http://चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने राज्य सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now