खल्लारी. अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन पर सतत् निगरानी रखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस टीम ने ग्राम चरौदा के तीन ग्रामीणों के घर की बाड़िय़ों से गांजे के 49 पौधे बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है. पुलिस के मुताबिक रविवार को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग बाड़ी में गांजे की खेती कर रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने चरौदा निवासी सतवन बांधे पिता रमेश बांधे (26) के घर की बाड़ी से गांजे के 22 पौधे वजन 4.400 किलो कीमती 17600 रुपए, सीताराम केंवट पिता बृजलाल केंवट (60) के घर की बाड़ी से गांजे के 14 पौधे 1.990 किलो कीमती 7966 रुपए,
http://मां-बाप ने वापस लिया मोबाइल तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान
रेखू साहू पिता गुलाल साहू (35) की घर बाड़ी से गांजे के 13 पौधे वजन 3.700 किलो कीमती 14800 रुपए जब्त कर 112/20 धारा 20(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत तीनों आरोपियों को पृथक पृथक गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपा केंवट, प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव, सहायक उप निरीक्षक चंपूराम साहू, सहायक उप निरीक्षक सुकलाल जगत, प्रधान आरक्षक चेतन सिन्हा, प्रधान आरक्षक राजेश सिन्हा, प्रधान आरक्षक अवध राम गोयल एवं आरक्षक रमाकांत साहू, आरक्षक दिलीप सेठ, आरक्षक लेखराम पटेल, आरक्षक दुर्गा प्रसाद मोहंती, आरक्षक मनोज चंद्राकर, आरक्षक पुन दास भास्कर का योगदान रहा.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 32 नए मरीज मिले, महासमुंद जिले से 12 केस







