नई दिल्ली. रैप स्टार बादशाह लोगों की मांग को देखते हुए अपने हिट सॉन्ग ‘गेंदा फूल’ के गुजराती संस्करण को लेकर आए हैं. गेंदा फूल के गुजराती संस्करण को बादशाह के साथ भूमि त्रिवेदी ने गाया है. बादशाह और भूमि ने साथ में मिलकर इसे लिखा है. गाने के इस वीडियो में भी जैकलीन फर्नांडीज हैं. बादशाह ने कहा कि मैं बेहद आभारी हूं कि ‘गेंदा फूल’ को इस तरह की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है, प्रशंसकों व फॉलोअर्स द्वारा हमसे निरंतर इसके गुजराती संस्करण को बनाने को लेकर पूछा जा रहा था.
http://शादी में 11 लोगों के लिए बने 21 रसगुल्ले, 101 पूड़ियां और 11 कटोरी सब्जी
मुझे गुजरात की संस्कृति, यहां का खाना और खासकर यहां की बोली बेहद पसंद है, तो अब हम बेहद प्रतिभाशाली भूमि के साथ इसके गुजराती संस्करण को लेकर आए हैं. मुझे इस पर श्रोताओं की प्रतिक्रियाओं का बेसब्री से इंतजार है. वहीं इस बारें में भूमि त्रिवेदी ने कहा कि जब गेंदा फूल गाने को मैने सुना तो मुझे इतना पसंद आया कि मैं इसे सुनती ही रहीं. मैंने कभी सोचा नहीं था कि इसका गुजराती संस्करण में गाऊंगी. मैं बहुत उत्साहित थी. बता दें कि ‘गेंदा फूल’ गाने में एक बंगाली टच दिखाई देता है, जो दुर्गा पुजा के आसपास की थीम पर आधारित है. इस गाने को स्नेहा शेट्टी कोहली ने निर्देशित किया है.
http://नई 2020 Datsun Redi-GO फेसलिफ्ट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










