बसंत सोनी
भटगांव. अब तक आपने जीवित लोगों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से राशन लेते देखा-सुना होगा पर यहां तो परलोक सिधार चुके लोग भी 2 सालों से हर माह चावल लेने आते हैं. बिलाईगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चारपाली में अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित राशन दुकान से गांव के परलोक सिधार चुके चार लोगों का विगत कई वर्षों से राशन सामग्री उठाव हो रहा है. जानकारी के मुताबिक सोनवा (गुलाबी कार्ड) राशनकार्ड नंबर 52020762000882,चंद्रवती (गुलाबी कार्ड) 52020762000355, महेत्तरीन बाई (गुलाबी कार्ड) 52020762000625, मीनाक्षी (नीला कार्ड) 52020762000643 के नाम पर विगत 2 सालों से चावल उठाव किया जा रहा है जबकि इन लोगों की मृत्यु 2-3 साल पहले हो चुकी है.
http://पिरदा से मालीडीह तक बनेगी सड़क, खैरझिटी में बनेगा हाईस्कूल भवन
गांव वालों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि ऐसे आधे दर्जन लोगों का चावल, मिट्टी तेल, शक्कर सहित अन्य सामान का उठाव किया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी के लिए राशन विक्रेता सेतराम से उनके मोबाइल नंबर 8889036641 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया पर उनका मोबाइल बंद मिला. खाद्य निरीक्षक चंद्रकांत ध्रुव ने इस मामले में कहा कि चारपाली में अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह के लोगों द्वारा दिवंगत चार लोगों की राशन सामग्री उठाव करने की शिकायत मिली है. कोरोना के चलते अभी जाँच नहीं हो पाई है लेकिन जल्द जांच की जाएगी.
http://पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन, नारायणा अस्पताल में ली अंतिम सांस







