আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 29 नए मरीज मिले, अब 315 एक्टिव केस

Published on: May 28, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 29 नए मरीज मिले हैं. इनमें 11 मुंगेली, 8 जशपुर, 4 बिलासपुर, 3 कांकेर, 2 रायगढ़ और 1 कोरिया जिले से हैं. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 315 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 398 हो गई है. इनमें 83 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. रायपुर में 88, कोविड अस्पताल माना रायपुर में 94, कोविड अस्पताल बिलासपुर में 52, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में 24, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में 19, मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में 34 और मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में 4 मरीज भर्ती हैं.

http://​​​​​​​कान्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य में लापरवाही, तीन व्याख्याता निलंबित

बालाघाट जिले के कटोरी पहुंचा टिड्डी दल, सीमावर्ती गांवों में सतर्कता बरतने के निर्देश

रायपुर. फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी दल आज दोपहर 2 बजे तक मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम कटोरी तक पहुंच चुका है. राजनांदगांव जिले की प्रभारी कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने जिले के मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के समीपवर्ती तहसीलों को अलर्ट जारी किया है. मध्यप्रदेश की सीमा से लगे विकासखंड खैरागढ़, डोंगरगढ़, छुईखदान को सतर्क रहने कहा गया है. टिड्डी दल के आक्रमण की संभावना को देखते हुए सभी सीमावर्ती गांवों में मुनादी तथा सुरक्षा दल का गठन व मैदानी स्तर पर अधिकारियों को सतत निगरानी करने के लिए निर्देश दिए हैं. क्षेत्र में टिड्डी दल का प्रवेश होने पर तत्काल सूचित करते हुए स्थानीय कृषि अधिकारी तथा कृषि वैज्ञानिकों की सहायता से टिड्डी दल को नियंत्रित करने के लिए दवा छिड़काव करने की व्यवस्था करने कहा गया है.

http://गांवों में हर घर को मिलेगा साफ पानी, कार्ययोजना अनुमोदित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now