बागबाहरा. बुधवार शाम तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. इस घटना से गांव और इलाके में मातम छा गया है. पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक बाघामुड़ा निवासी पोखराज देवांगन (7) और मोहित देवांगन (5) शाम को खेलते-खेलते तालाब चले गए और नहाने उतर गए. देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में चले गए. तालाब के पास ही क्रिकेट खेल रहे युवक खेल खत्म कर तालाब में हाथ-मुंह धोने गए तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बच्चों के कपड़े देख बच्चोंकी तलाश की गई. दोनों को पानी से निकालकर डायल 112 की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. कोमाखान पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 और नए मरीज मिले, अब 286 एक्टिव केस
लैब टेक्निशियन की पात्र-अपात्र की सूची जारी, दावा आपत्ति 29 तक
बलरामपुर. कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु जिला के अन्तर्गत प्रत्येक विकासखण्डों में 02 लैब टेक्निशियनों की 3 माह की अस्थाई संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था. प्राप्त आवेदनों का परीक्षण पश्चात् पात्र-अपात्र की सूची तैयार कर ली गई है. अभ्यर्थी पात्र-अपात्र की सूची जिले के वेबसाइट एवं कार्यालय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बलरामपुर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं. इस संबंध में अभ्यर्थी अपना दावा आपत्ति 29 मई दोपहर 12 बजे तक कर सकते हैं.
http://वेतन वृद्धि रोक कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही प्रदेश सरकार : भाजपा







