रायपुर. प्रदेश में बुधवार रात कोरोना के 5 और नए मरीज मिले हैं. सभी जशपुर जिले से हैं जिन्हें रायगढ़ कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. इससे पहले शाम को कोरोना के 3 नए मरीज सामने आए थे. इनमें बिलासपुर, बलौदाबाजार व जगदलपुर से 1-1 हैं. इस तरह बुधवार को 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. वहीं रायपुर एम्स से बालोद और बलौदाबाजार के 2-2 कोरोना से पीड़ित कुल 4 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 286 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 369 हो गई है. इनमें 83 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.
http://वेतन वृद्धि रोक कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही प्रदेश सरकार : भाजपा
आईएफएस माथेश्वरन वी. उद्यानिकी विभाग के नए संचालक
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन भारतीय वन सेवा के अधिकारी माथेश्वरन वी. को उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा राष्ट्रीय बागवानी मिशन का संचालक नियुक्त किया गया है. माथेश्वरन वी ने आज अपना पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान संचालक डॉ प्रभाकर सिंह ने उन्हें पदभार सौंपा. इस अवसर पर संचालनालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी ने नवपदस्थ संचालक का स्वागत किया एवं निवर्तमान संचालक डॉ सिंह को भावभीनी विदाई दी. भारतीय वन सेवा के 2006 बैच के अधिकारी माथेश्वरन वी. छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में वनमण्डलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं. वर्ष 2017-2019 के मध्य वे मरवाही में डीएफओ. पदस्थ रहे, माथेश्वरन वी. ने सैकड़ों महिलाओं को स्व-सहायता समूह के माध्यम से लाख की जूड़ियों के निर्माण कार्य से जोड़कर उन्हें स्वावलम्बी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.
अभी अभी जशपुर जिले से 5 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई है ,जिन्हें रायगढ़ कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 286 हो गई है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 27, 2020







