আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 36 नए मरीज मिले, अब 185 एक्टिव केस

Published on: May 24, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में रविवार को कोरोना के 36 नए मरीज मिले हैं. इनमें 19 बिलासपुर, 6 बलरामपुर, 4 बलौदाबाजार, 2 कोरिया, 1 बेमेतरा, 1 गरियाबंद, 1 सरगुजा, 1 रायगढ़, 1 मुंगेली जिले से हैं. वहीं 3 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं. इनमें जांजगीर जिले के 2 और कोरिया जिले का 1 मरीज शामिल है. जिनका अंबिकापुर और बिलासपुर कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था. प्रदेश में अब एक्टिव मरीज़ों की संख्या 185 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 252 हो गई है. इनमें 67 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

http://‘कीड़ायुक्त राशन वितरित करने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं’

नियमों का सख्त पालन जरुरी : तरुण ठाकुर

खरसिया. प्रदेश सहित जिले में कोविड-19 के केसेज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में जनता जोगी कांग्रेस के युवा नेता तरुण ठाकुर ने जिले के संवेदनशील कलेक्टर से अपील की है कि व्यसन संबंधित गुड़ाखू, शराब, पाउच आदि को जनहित के मद्देनजर बैन कर देना चाहिए. ऐसी दुकानों पर बेवजह खासी भीड़ जमा होती है, जो संक्रमण को न्योता दे रही है. वहीं कहा कि प्रशासन द्वारा बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन प्रथम की तरह कानून का सख्ती से पालन करवाना आवश्यक हो गया है. रायगढ़ से सटे जांजगीर, जशपुर, कोरबा से आने जाने वाले लोगों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना चाहिए, ताकि जिले की जनता को सुरक्षित रखा जा सके.

http://चार लाख की लागत से दो गांवों में बनेगा रंगमंच भवन, विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति

मारपीट, दोनों पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद. कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है. ओम कुमार पटेल, गोपी और प्रेमचंद पटेल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई. ओमकुमार की शिकायत पर महेश और मुकेश खिलाफ 294, 323, 506, 34 तथा मुकेश की शिकायत पर ओम, प्रेम और गोपी के खिलाफ 294, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now