नई दिल्ली. अभिनेता किरण कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होने हाल ही में अपना मेडिकल टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. रिपोर्ट आने के बाद फिलहाल उन्हें होम क्वॉरंटाइन में रखा गया है. पीटीआई को दिए बयान में उन्होने कहा कि मैं ठीक था और मुझमें कोई लक्षण भी नहीं थे.14 मई को मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल गया था. जहां Covid-19 टेस्ट जरूरी था. तो मैंने टेस्ट करवाया और रिजल्ट पॉजिटिव आया. लेकिन मुझमें ना उस वक्त कोरोना के कोई लक्षण थे और ना अब हैं. ना बुखार है, ना जुकाम.
http://सरकार प्रदेशभर के क्वॉरंटाइन सेंटर्स की ऑनलाइन निगरानी के पुख्ता इंतजाम करे : भाजपा
मैं ठीक हूं और खुद को होम क्वॉरंटाइन कर लिया है. मेरा परिवार सेकेंड फ्लोर में रहता है और इस वक्त मैं तीसरे माले पर रह रहा हूं. मंगलवार या बुधवार को मेरा दूसरा टेस्ट होगा. वैसे अभी तो मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं. बता दें किरण कुमार से पहले बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, प्रोड्यूसर करीम मोरानी, उनकी दोनों बेटियां शजा और जोआ मोरानी कोरोना, एक्टर पूरब कोहली भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके है. सही समय पर इलाज और सावधानी बरतने के कारण वे जल्द स्वस्थ हो चुके हैं.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 44 नए मरीज मिले, अब 152 एक्टिव केस










