আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 44 नए मरीज मिले, अब 152 एक्टिव केस

Published on: May 23, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 44 नए मरीज मिले हैं. इनमें 10 राजनांदगांव, 9 मुंगेली, 9 बिलासपुर, 4 कोरिया, 4 रायगढ़, 3 सरगुजा, 3 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 1-1 बलौदाबाजार व जशपुर जिले से हैं. वहीं बालोद जिले के 2 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं. जिससे प्रदेश में अब एक्टिव मरीज़ों की संख्या 152 हो गई है. एम्स रायपुर और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 216 हो गई है. इनमें 64 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

http://खेत-ब्यारा और आंगन में पहुंच धान खा रहा हाथियों का दल, किसान त्रस्त

छत्तीसगढ़ में हर वर्ष 25 मई को मनाया जाएगा ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हर वर्ष 25 मई को ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में आज अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षा बलों के जवानों और विगत वर्षो में नक्सल हिंसा के शिकार हुए सभी लोगों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ के रूप में मनाया जाए. प्रदेश के सभी शासकीय एवं अर्ध शासकीय कार्यालयों में 25 मई को शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी जाए तथा यह शपथ ली जाए कि राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए हम सब संकल्पित रहेंगे.

http://एक्टर मोहित बघेल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

कोटवार निलम्बित

महासमुंद. पिथौरा तहसील के अंतर्गत समस्त ग्राम कोटवारों की संबंधित ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल भवन में दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों की निगरानी के लिए स्थापित क्वारेंटाईन सेंटर में ड्यूटी लगाई गई है. उक्त कार्य में लापरवाही बरतने, अपेक्षित सहयोग नहीं करने एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश की अवहेलना करने के कारण तहसीलदार ने खुर्सीपार के कोटवार जयमल कुलदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा साल्हेतराई के कोट्वार श्री गयाराम पांडे को ग्राम खुर्सीपार के ग्राम कोटवार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now