तारेश साहू
खल्लारी. राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 से करीब 7 किमी दूर वनांचल ग्राम रैताल में हाथियों का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार रात करीब 14 हाथियों का एक दल रैताल के जंगल से निकलकर खेतों और ब्यारे में धान को चौपट कर दिया. रात करीब 2 से सुबह 5 बजे के बीच डोंगरी खोल स्थित किसानों के घर के आंगन में कटाई के बाद रखे धान को खा गए. डरे-सहमे लोग हाथियों को घर के अंदर और छत से देखते रहे. ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की टीम सहायता करने पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक भानूराम सबर ने करीब 5 एकड़ की फसल कटाई उपरांत अपने घर के आंगन में रखा था.
http://एक्टर मोहित बघेल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
जिसमें से करीब 35-40 कट्टा धान हाथियों का दल खा गया. इसी तरह प्रीतम सिंग ध्रुव के ब्यारा में एक ट्राली धान को हाथियों के दल ने खा लिया. इसी तरह कीर्तन साहू के 5 एकड़ पर लहलहा रही धान की फसलों को रौंदने के साथ हाथियों ने ट्यूबवैल के पाइपों को भी तोड़ दिया. बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले हाथियों के दल ने रात में ही हरि पटेल के करीब 3-4 एकड़ की फसल को रौंद दिया. हाथियों का दल लगातार रैताल, जोरातराई, छिंनदादर, जामगांव, बोकरामुड़ा, बोडराबांधा, छिंदौला, डुमरडीही सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किसानों के धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में करीब 23 हाथियों के दल को देखा जा रहा है.
http://कार्यों में लापरवाही, उच्चाधिकारियों को दी भ्रामक जानकारी, तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त
पिछले एक सप्ताह से हाथियों का दल रोज रात में रैताल के जंगल से निकलकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है. बावजूद हाथियों को खदेड़ने का प्रयास नहीं दिख रहा है. प्रभावित किसान शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. इधर, बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर डीएफओ पांडेय को हाथी की समस्या से अवगत कराते हुए निदान के लिए कहा. खल्लारी थाना प्रभारी दीपा केंवट और प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव सहित वन विभाग की टीम भी ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने का समझाइश दे रहे हैं. वहीं किसानों की सूचना पर पटवारी फसलों के नुकसान का मुआयना करने पहुंच रहे है.
ओड़िशा के ईट भट्ठा में बंधक हैं 55-60 श्रमिक, वापसी के लिए लगाई गुहार https://t.co/wOpjVgiWDg
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 23, 2020







