महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के आय में वृद्धि होगी. इस तरह के योजनाओं के क्रियान्वयन से यह साबित होता है कि कांग्रेस किसान हितैषी सरकार है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी के शहादत दिवस पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभांरभ किया गया है. विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि इस योजना के तहत जिले के एक लाख 28 हजार 642 किसानों को लाभ मिलेगा. चार किश्तों में यह राशि किसानों के खाते में डाली जाएगी.
http://20 लीटर महुआ शराब, महुआ पास के साथ युवक गिरफ्तार
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि कोरोना संकट के इस विषम परिस्थिति में प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरूआत करते हुए देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो किसानों की आर्थिक मदद करेगा. उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों की आय में वृद्धि होगी. उन्होंने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि किसानों के हितों के लिए हरसंभव निर्णय लिए जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार बनने पर 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदी की घोषणा की गई थी. सरकार बनने के तुरंत बाद कर्जमाफी के वादे को पूरा करने के साथ ही 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी की गई.
http://कर्तव्य में लापरवाही, सहायक विकास विस्तार अधिकारी निलंबित







