আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फसल देखने गए किसान पर भालू का हमला, इलाज जारी

Published on: May 22, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. पिथौरा वन परिक्षेत्र के ग्राम डोंगाझर में खेत में फसल देखने गए किसान पर भालू ने हमला कर दिया. घटना में किसान घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक डोंगाझर निवासी हरिशचंद्र (75) आज सुबह अपने खेत में लगी फसल को देखने गया था. इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया. घायल वृद्ध ने समीप के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के पास पहुंच कर जान बचाई. ग्रामीणों ने डायल 112 से उसे उपचार के लिए पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराकर घटना की जानकारी वन विभाग को दी. विभाग की ओर से घायल के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में दो हजार रुपए दी गई है.

http://VIDEO : अमिताभ-आयुष्मान की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का ट्रेलर रिलीज

गुटखा, तंबाकू, गुडाखू जब्त

खल्लारी. पुलिस ने गुटखा, तंबाकू और बीड़ी बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई की. पुलिस ने बातया कि पेट्रोलिंग के दौरान भीमखोज निवासी प्रदीप पिता किशुन चंद्राकर (29) अपने दुकान में प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा, तंबाकू बेच रहा था. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गुटखा, तंबाकू, बीड़ी, गुडाखू, सिगरेट मिला. जब्त सामान की कीमत करीब 5771 रुपए बताई गई है. पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ धारा 188, 269, 270 एवं महामारी नियंत्रण अधिनियम की धारा 03 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.

http://RBI ने रेपो रेट में की कटौती, लोन की किश्त चुकाने की छूट 3 महीने बढ़ाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now