আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 और नए मरीज मिले, अब 56 एक्टिव केस

Published on: May 20, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में कोरोना के 5 और नए मरीज मिले हैं. संक्रमित बिलासपुर जिले के हैं जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है. बुधवार को कुल 14 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. जिसमें बिलासपुर 5, रायगढ़ 3, बालोद 2, बलौदाबाजार 2, राजनांदगांव और सरगुजा में 1-1 मरीज मिले हैं. बता दें कि अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 115 पहुंच गई है. इनमें 59 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

http://छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 2 और नए मरीज, अब 51 एक्टिव केस

अचानकमार टाइगर रिजर्व में दिखा बघिरा

रायपुर. राज्य के अचानकमार टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणी बाघ की गणना के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं. इसमें विगत दिवस बघिरा (ब्लैक पैंथर) की तस्वीर आई है. इस संबंध में उप संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व ने बताया कि तेन्दुए में मैलेनिन ज्यादा होने से यह काला रंग का प्रतीत होता है. यही काले रंग के तेन्दुए को ही ब्लैक पैंथर कहते हैं. ब्लैक पैंथर कोई दूसरी प्रजाति नहीं है, जो कि आम धारणा में प्रचलित है.

http://पंजाबी गाने पर फैमिली संग जमकर नाचे वॉर्नर, वीडियो वायरल

राजीव गांधी किसान न्याय योजना का सीधा प्रसारण फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब पर

रायपुर. राजीव गांधी किसान न्याय योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 21 मई 2020 को दोपहर 12 से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फेसबुक पेज और ट्विटर हैण्डल पर देखा जा सकेगा. इसके साथ ही यूट्यूब के लिंक https://www.youtube.com/watch?v=l6ba-j8J0I4&feature=youtu.be पर लोग इसे देख सकेंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now