महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में सोमवार को 95 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 62 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1494 हो गई है. जिनमें से 747 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 726 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 34, पिथौरा से 22, बसना से 20, बागबाहरा से 10, सरायपाली से 9 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 72 नए मरीजों की पहचान की गई है. सबसे ज्यादा 28 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से दर्ज किए गए हैं.
http://झाड़-फूंक का झांसा देकर किशोरी से अनाचार, मौलवी गिरफ्तार
इसके बाद पलारी विकासखण्ड से 21, बलौदाबाजार से 8 और बिलाईगढ़, भाटापारा और सिमगा विकासखण्ड से 5-5 मरीज़ शामिल हैं. इन्हें मिलाकर जिले में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1,807 हो गई है. इसमें से 930 का इलाज़ होने के बाद घर वापस चले गए हैं. जबकि 876 मरीज़ों का इलाज़ विभिन्न अस्पतालों और कोविड केअर सेन्टरों में चल रहा है. कोरोना से आज 1 मौत दर्ज की गई. कसडोल विकासखण्ड के बरपाली पीएचसी में पदस्थ डॉक्टर की मेकाहारा रायपुर में इलाज़ के दौरान मौत हो गई. लगभग 65 वर्षीय डॉक्टर को कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी थीं. इसके साथ जिले में मौत का आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है.
http://मुख्यमंत्री ने हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना







