नई दिल्ली. कोलकाता की एक 93 साल की बुजुर्ग महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपने जन्मदिन के मौके पर दादी का डांस मूव्स सोशल मीडिया यूजर को काफी पसंद आ रहा है. दादी 2018 में आई सिम्बा के एक हिट गाने ‘आँख मारे’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. दादी को इस तरह से डांस करता देख उनके परिवार के लोग सीटी बजा रहे हैं. वहां मौजूद लोग भी दादी के डांस से बहुत खुश नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को उनके पोते ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
सुनहरी बॉडर वाली साड़ी और सोने का हार पहनी वह काफी खूबसूरत लग रही दिख रही हैं. इस वीडियो को लगभग 5000 बार शेयर किया गया है और 6 लाख से ज्यादा बार देखा चा चुका है. दादी की एनर्जी को देख कर सब तारीफ रह रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उम्र के इस पड़ाव पर भी डांस करके दादी युवा पीढ़ी को प्रेरणा दे रही हैं. दादी मां आप हजारों साल हम सबके बीच रहो मेरी यही कामना है. एक अन्य यूजर ने लिखा- शानदार डांस, उम्र केवल एक संख्या है और कुछ नहीं.
http://‘संघ-भाजपा के रिश्तों पर टिप्पणियां कांग्रेस के दीवालिएपन और वैचारिक दरिद्रता का परिचायक’










