रायपुर. प्रदेश में सोमवार को कुल 104 नए कोरोना मरीज मिले हैं. दोपहर 11 मरीजों जिला कांकेर से 5, बेमेतरा-कोरिया से 3-3 की पहचान की गई थी बाद देर शाम 56 नए मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला कोरबा से 14, मुंगेली से 11, बलौदाबाजार से 8, राजनांदगांव से 5, कोरिया से 2, कवर्धा से 6, रायपुर व जांजगीर से 4-4, रायगढ़ से 1, अन्य राज्य से एक हैं. बाद अभी-अभी 37 नए मरीजों की पहचान की गई है. इनमें सरगुजा से 10, मुंगेली से 9, रायगढ़ से 6, जांजगीर से 5, बिलासपुर से 4, सूरजपुर से 2 और जशपुर से 1 हैं. वहीं 52 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है.
http://ज्यादा पेंडेंसी का हवाला देते हुए एम्स ने कोरोना सैंपल जांच के लिए लेने से किया इनकार
इनमें मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से जिला जशपुर के 2, रायगढ़ के 1, कोविड अस्पताल माना रायपुर से बलौदाबाजार, बालोद, बेमेतरा, कांकेर, महासमुंद, दुर्ग व धमतरी के 1-1, कोविड अस्पताल बिलासपुर से बिलासपुर के 7, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 3, कोरबा के 2, इसी तरह मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से कोरिया के 2 व सूरजपुर के 1 हैं और 27 मरीज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं रविवार रात 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 858 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1197 हो गया है. इनमें 335 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना से 4 की मौत हुई है.
http://छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 31 और नए मरीज, अब 834 एक्टिव केस
अभी अभी 37 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई(सरगुजा 10, मुंगेली 9,रायगढ़ 6, जांजगीर 5, बिलासपुर 4,सूरजपुर 2 व जशपुर 1)।
27 मरीज़ राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए।एक्टिव मरीज़ों की संख्या 858 है। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks— Health Department CG (@HealthCgGov) June 8, 2020
आज अब तक कुल 67 कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों कि पहचान हुई ।एक्टिव मरीज़ों की संख्या 848 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/QfQ7U7pOyq
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 8, 2020







