আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पांच दिनों से लापता है 9 साल का मासूम, अब तक कोई सुराग नहीं

Published on: December 31, 2019
---Advertisement---

कवर्धा. सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत ग्राम बिरोडा में पांच दिनों से लापता 9 साल के मासूम डोनेश राणा का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है. परिजन भी किसी प्रकार की फीरौती और आपसी दुश्मनी से भी इंकार किया है. ऐसे में बच्चे के पिता भी अब पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं. परिजन उच्च स्तरीय टीम से जांच की मांग परिजन कर रहे हैं. पुलिस की टीम बच्चे की तलाश में गांव में ही कैंप लगाई हुई है. इसके अलावा सायबर एक्सपर्ट से भी मदद ली जा रही है. बता दें कि 26 दिसंबर को 9 साल का डोनेश राणा घर के पास ही खेल रहा था. लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा.

http://नए साल में हो रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जिसके बाद परिजनों ने आसपास पता किया पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. जिसके बाद परिजनों ने सहसपुर लोहारा पुलिस को सूचना दी. डोनेश के पिता कुशल राणा शिक्षक है. पुलिस ने बताया कि बच्चा घर से बैडमिंटन खेलने निकला था उसी दौरान से वह लापता है. परिजन ने गुमशुदा की रिपोर्ट लोहारा थाना में लिखवाई है. पुलिस पांच दिन से लगातार ढूंढने का प्रयास कर रही है. साथ ही पुलिस स्पेशल टीम और साइबर एक्सपर्ट की टीम भी जांच में जुटी है.

http://साहित्यकार एवं अनुवादक राम सिंह ठाकुर का निधन, सीएम भूपेश ने प्रकट किया दु:ख

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now