कांकेर. भालुओं के हमले से एक 9 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह चारामा थाना क्षेत्र के तारसगांव के एक घर के बाहर बाड़ी में 9 साल का बच्चा रौनक पोयाम खेल रहा था. इस दौरान बाड़ी के पास ही स्थित घनी झाड़ियों में एक मादा भालू समेत उसके दो शावक भी छिपे हुए थे. खेलते-खेलते बच्चा जैसे ही झाड़ियों के पास पहुंचा तो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया. चेहरे और आंख को नोच खाए. बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य घर के बाहर निकले. उन्होंने फौरन भालुओं को जंगल की तरफ खदेड़ा. फिर घायल बच्चे को सीधे अस्पताल लेकर गए. साथ ही इस मामले की जानकारी चारामा वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई.
https://1 अक्टूबर से होने वाले हैं कई बड़े बदलाव, अभी से हो जाएं तैयार
सेवा प्रदाता के रिक्त पद की पूर्ति के लिए 14 तक आवेदन आमंत्रित
धमतरी. महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत ’सखी’ वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाता (केस वर्कर) के रिक्त पद की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत सेवा प्रदाता से आगामी 14 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया. जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.dhamtari.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है.
https://PFI पर लगा पांच साल का प्रतिबंध, 8 अन्य संगठन भी बैन







