कवर्धा. एक ही परिवार के 9 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई. इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार भागुटोला गांव निवासी गौकुर साहू के परिवार ने रविवार रात को बांस पिहरी (मशरूम) की सब्जी खाई थी. इसके बाद सोने चले गए. रात करीब 2 बजे एक-एक कर लोगों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए. यह देखकर परिवार के किसी सदस्य ने डायल-112 को सूचना दी. थोड़ी देर में पुलिस पहुंची तो परिवार के ज्यादातर सदस्य बेसुध हो चुके थे.
https://मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, शेयर की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज
इस पर सभी को अस्पताल भेजा गया.परिवार के मुखिया गौकुर साहू ने बताया की रात में सबने खाना खाया फिर सो गए. रात दो बजे एक-एक कर सभी पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं. सबसे पहले 5 साल की बच्ची बिंदा की तबीयत बिगड़ी. उसे परिजन संभालते, इससे पहले ही अन्य बच्चों और परिवार के सदस्यों ने भी उल्टियां करना शुरू कर दिया. सभी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अभी यह पता नहीं चल सका है कि मशरूम में क्या था.
https://2022 Kawasaki Ninja 400 भारत में लॉन्च, जानिए कितना दमदार है नया मॉडल







